फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुतुआपुर ने मल्हपुर को हराकर जीता क्रिकेट मैच

Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कुर्रिया कलां में ​क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शाट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। लोक भारती इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कुतुआपुर और मल्हपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में कुतुआपुर ने मल्हपुर को हरा दिया।
विज्ञापन

प्रारंभ में कुतुआपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मल्हपुर की टीम के खिलाडि़यों ने निर्धारित 14 ओवर में 163 रन बनाए। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुतुआपुर की टीम ने मात्र 13 ओवर में 164 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विजेता टीम के सुदर्शन ने 48 और लोकेश ने 29 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। टीम के सहवाग ने पांच विकेट हासिल कर मैन ऑफ दा मैच का खिताब अपने नाम किया। मल्हपुर टीम के टाइगर ने 58 रन और मनीष ने छह विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। व्यवस्था में श्याम पांडेय, पुष्पक सिंह, पुष्पेंद्र मिश्र, दीपक सिंह, ऋषभ आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें