फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण लीलाओं ने दिखाई मनुष्य को जीने की राह

Mon, 08 Jun 2015 08:44 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर अफगानान में चल रही भागवत कथा में संजीव कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी विभिन्न लीलाओं के माध्यम से मनुष्य को जीवन जीने की राह दिखाई और सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई प्रेरक प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने में बाधाएं आएंगी, लेकिन उस रास्ते को छोडना नही चाहिए। बोले धर्माचरित आचरण अपनाने से ही मुक्ति मिलेगी। उन्होंने छल कपट को मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि इनसे दूर रहकर ही भगवान का निकटता को पाया जा सकता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम तथा भक्तिभाव से मनाया गया। इस दौरान कई आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। अंत में भगवान की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर धीरपाल धर्नुधर ने कई तरह के कार्यक्रम दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। कथा के दौरान गुड्डू प्रजापति, प्रदीप यादव, रामकुमार, रामप्रकाश, डा. सुरेश आदि बराबर व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें