फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: किराना की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बोरी में सामान खरीद कर ले जाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना के संक्रमण से बचाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान कर लोगों से घरों मेें रहने की अपील की है। इससे शुक्रवार को किराना दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने पड़ी और लोग आटा-चावल समेत अन्य घरेलू सामान की खरीदारी को टूट पड़े। इसी होड़ के चलते बहादुरगंज मेन मार्केट से लेकर केरूगंज और मंडी तक की किराना दुकानें देर रात तक खुली रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार का हाल यह था कि जो लोग परिवार मासिक खपत की होली से पहले खरीदारी कर चुके थे, वे भी आटा और चावल की बोरियां खरीदकर घर ले जाते दिखे। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला रात नौ बजे तक जारी रहा, जिसके चलते बाजारों में किराना दुकानों पर भीड़ लगी रही। खरीदारी करने पहुंचे इन लोगों में आने वाले समय को लेकर फिक्र साफ दिखाई दे रही थी। यही वजह रही कि जलालनगर के महिपाल सिंह, मामुड़ी के दिलशाद बेग समेत तमाम लोग अन्य खर्च किनारे रखकर घरेलू सामान की खरीदारी को तवज्जो देते नजर आए। लोगों का कहना था कि अगर हालात बिगड़े तो दुकानें भी अनिश्चितकाल को बंद हो जाएंगी और ऐसी स्थिति मेें घरों मेें रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों का संकट हो जाएगा।
इन वस्तुओं की बढ़ी मांग
लोगों को लग रहा है कि कोरोना थर्ड स्टेज में पहुंचा तो घरों से निकलना कठिन हो जाएगा और ऐसी स्थिति में चावल, चीनी, आटा, बेसन, सरसों तेल, रिफाइंड ऑयल, वनस्पति घी, चाय पत्ती का संकट पैदा हो जाएगा। इसके अलावा मिल्क पाउडर और सैनिटाइजर के विकल्प के तौर पर कीटाणुनाशी के तौर पर प्रचारित साबुन भी लोग खरीद रहे हैं। लिक्विड सोप और पेपर सोप की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें