फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट.. कोरोना से लड़ने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन गंभीर है, पूरे देश के साथ ही जिले को अलर्ट कर दिया गया है। विदेश से आने वाले लोगों को निगरानी में रखा जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड बना दिए और लोगों को इससे सावधान रहने की नसीहतें दी जा रही है कि अपने आस-पास सफाई रखें, हाथ कम से कम बीस सेकेंड तक धोएं, खांसी-छींक आने पर मुंह को टिशू से ढके, पर जिला अस्पताल पर इन नसीहतों का कोई प्रभाव नहीं है। खुले में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। वेस्ट मेडिकल कचरा भी लोगों को संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तब भी अस्पताल परिसर में गंदगी पड़ी थी। जिसे प्रमुखता के साथ छापा गया लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंके जाने से नहीं रोका। मंगलवार को ट्रामा सेंटर गेट के पास खुले में मेडिकल वेस्ट डाल दिया गया था। वहीं पीएनसी वार्ड के पास स्टोर रूम में खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट नहीं हटाया गया। ट्रामा सेंटर के पीछे खुले में भी मेडिकल वेस्ट डाला गया था। खुले में डाले जा रहे वायो मेडिकल वेस्ट से और भी संक्रमण बढने का खतरा पैदा हो रहा है। एक ओर आशाएं घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण व कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रहीं हैं। वहीं जिला अस्पताल पूरी तरह से बेपरवाह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें