फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पुल : आज से शुरू होगी भूख हड़ताल

Thu, 25 Jul 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू करने की मांग को लेकर धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा व सपा की लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर जनहित में मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर पहुंचे सपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के बच्चे पुल चालू नहीं होने से बेहतर शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। दोनों नेताओं ने सवाल किया कि यदि पुल चलने लायक नहीं था तो इसमें जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये मरम्मत में क्यों लगाए गए? इसके बाद भी सरकार पुल का लोड टेस्ट कराने से पीछे हट रही है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि पुल आवागमन के लायक नहीं है तो सरकार जल्द नए पुल का निर्माण शुरू कराए। धरने में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। युवा अजय पांडेय अंशु ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। सूरजपाल सिंह यादव ने कहा कि जब तक लोड टेस्ट की मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

चौधरी विनोद यादव ने प्रशासन पर जनहित की मांग अनसुनी करने का आरोप लगाया। अनशन में श्याम लाल सागर, रामकुमार राठौर, डॉ. मोहित शर्मा, तारा यादव, रजनीश शास्त्री आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि लोड टेस्ट की पत्रावली शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें