फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठ माह में धंस गई पांच लाख से बनी सीएचसी की पुलिया

Thu, 25 Jul 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मदनापुर सीएचसी के सामने टूटी पुलिया की मरम्मत के लिए डाला गया जाल। संवाद
विज्ञापन
मदनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने के लिए आठ माह पूर्व बनी पुलिया घटिया निर्माण के कारण मंगलवार को सुबह भारी वाहन के दबाव से धंस गई। इससे सीएचसी मेें वाहनों का आवागमन बंद होने के साथ एंबुलेंस से आने वाले मरीजों को सीएचसी तक लाना कठिन हो गया। बुधवार से पुलिया का दोबारा निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

राज्य सड़क योजना के तहत लगभग पांच लाख रुपये खर्च कर इस पुलिया का निर्माण किया गया था। मानक के अनुसार नहीं बनाने के कारण मंगलवार को ईंट से लोड ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलते ही उसके भार से पुलिया टूट गई। लोगों ने पुलिया निर्माण की जांच कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि पुलिया के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। इसी वजह से ट्रॉली चढ़ते ही पुलिया धंस गई।
सीएचसी के डॉ. समीर कुमार ने बताया कि लोगों को सीएचसी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बुधवार को पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया है। पुलिया पर कंक्रीट की सतह बनाने के लिए मजदूरों ने उस पर सरिया का जाल डाल दिया है, लेकिन वहां से सीएचसी का आवागमन दूसरे दिन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें