फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी पर कपड़े धो रहे धोबियों को भगाया

Wed, 14 Oct 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में खन्नौत नदी स्थित पक्के पुल घाट पर बुधवार की सुबह कपड़े धो रहे धोबियों को वाल्मीकि समाज के लोगों ने भगा दिया। धोबी समाज के लोग अलग समुदाय से तल्ललुक रखते हैं। इसलिए वह वाल्मीकि समाज के जानवरों के घाट पर आने का विरोध करते हैं। दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस मामले में धोबी समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना करके लोगों विवाद नहीं करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

खन्नौत नदी स्थित पक्के पुल के पास वाल्मीकि बस्ती है। नदी के किनारे क्षेत्र में रहने वाले धोबी समाज के लोग कपड़े धोते हैं। धोबी समाज के लोग दूसरे समुदाय से संबंध रहते हैं। धोबी समाज के लोगों का आरोप है कि वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले लोगों के जानवर नदी किनारे घाट पर आ जाते हैं और उनके कपड़े गंदे कर देते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बाद विवाद हो चुका है। धोबी समाज के लोगों का आरोप है मंगलवार की रात वाल्मीकि समाज के लोगों ने घाट पर कपड़ा धोने के लिए उनके पत्थरों को नदी में बाह दिया। सुबह जब वह लोग घाट पर आए और इसका विरोध किया तो वाल्मीकि समाज के लोग इकट्ठे हो गए और उन्हें जबरन घाट से भगा दिया। धोबी समाज की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घाट के पास रहने वाले वाल्मीकि को लोगों को झगड़ा नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें