फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन को पांच विकेट से दी मात

Sun, 09 Feb 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही में पुवायां मार्ग पर राइस मिल मैदान में आयोजित निगोही प्रीमियर लीग में शॉट खेलता बल्लेबा - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में पुवायां मार्ग पर स्थित राइस मिल के मैदान पर आयोजित प्रीमियर लीग में शनिवार को नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन को पांच विकेट से मात दे दी।
विज्ञापन

इससे पहले नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। किंग्स इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट खोकर 182 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब रही। किंग्स इलेवन की ओर से अभिषेक बाबा ने 62 और कमरुल ने 36 रन का योगदान दिया।
नाइट राइडर्स की ओर से हमीद ने तीन और आकिब व हर्षित ने दो-दो विकेट लिए। बाद में 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स ने शुरुआत से ही अच्छी बल्लेबाजी की। मेराज और कप्तान असद ने पहले विकेट के लिए नौ ओवर में 89 रन जोड़े।
विज्ञापन

नाइट राइडर्स के लिए कप्तान असद ने सर्वाधिक 57 रन, मेराज ने 47 और अंत में आकिब ने 27 रन की पारी खेलते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान असद को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर एनपीएल के चेयरमैन राजेश सिंह समेत परवेज खां, अरशद, शाहिद हुसैन आदि क्रिकेटप्रेमियों ने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें