फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  ककरा बिजली उपकेंद्र पर लगा नया पैनल सिस्टम

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पॉवर कारपोरेशन के ककरा कलां सब स्टेशन के स्विच रूम में नया पैनल सिस्टम लगाने का काम मंगलवार को पूरा कर लिया गया। नए पैनल सिस्टम की स्थापना के साथ आनंदपुरम और ककरा कलां के फीडर अलग करने का रास्ता साफ हो गया। इस व्यवस्था का लाभ दोनों क्षेत्रों के करीब 3500 उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली के रूप में मिलना तय है।  वर्तमान में ककरा कलां पॉवर सब स्टेशन से करीब आठ हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें से आनंदपुरम के दो हजार और ककरा क्षेत्र के 1500 उपभोक्ताओं को अभी तक ककरा फीडर से बिजली सप्लाई दी जाती थी। कनेक्शनों की संख्या अधिक होने के सापेक्ष ककरा फीडर की लंबाई अधिक होने से उपभोक्ताओं समेत विभागीय कर्मचारियों को लाइन फाल्ट, लाइन लॉस जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता था। ककरा सब स्टेशन प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने बताया कि ककरा फीडर की लंबाई और लोड कम करने के लिए मंगलवार को दोपहर दो घंटे का शट डाउन लेकर नया पैनल लगा दिया गया है। पैनल में ब्रेकर, रिले सिस्टम और स्विच भी नए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए पैनल को करंट देकर एनर्जाइज्ड किया जा रहा है और उसे देर रात तक इनकमिंग फीडर से जोड़कर चालू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कटौती के साथ बढ़ी ट्रिपिंग की समस्या
शाहजहांपुर। व्यापार और सामाजिक संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद आधी रात के बाद होने वाली दो से तीन घंटे की आपात बिजली कटौती से लोगों को अभी तक निजात नहीं मिल पाई है। इसके विपरीत कटौती से पहले लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या से बिजली सप्लाई में बाधा पड़ रही है। सोमवार रात गोविंदगंज सब स्टेशन से जुड़े टाउनहाल और सिविल लाइंस इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को इसी समस्या से जूझना पड़ा। रात करीब 12 बजे आपात कटौती शुरू होने से पहले सिविल लाइंस की 11 केवी लाइन में ट्रिपिंग शुरू हो गई। दो बार बिजली की आंख मिचौनी के बाद बत्ती गुल होने पर लोगों ने यही अनुमान लगाया कि संभवत: लाइन में कोई फाल्ट हो गया। रात दो बजे के बाद कटौती खत्म होने पर बिजली सप्लाई शुरू हुई तो लोग चेन की नींद ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें