फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन का असर, रोडवेज को नहीं मिल रहीं दिल्ली की सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रोडवेज बसों को सवारियां नहीं मिल रहीं हैं। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण जहां रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा था। वहीं अब दोबारा से आंदोलन उग्र होने के कारण लोग दिल्ली की यात्रा करने से बच रहे हैं। शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी घटी है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद के लिए भी बसों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

26 जनवरी से पहले दिल्ली के लिए रोजाना एक से डेढ़ हजार लोग आते-जाते थे। लेकिन वर्तमान में यह संख्या 500-600 के पास ही रह गई है। गणतंत्र दिवस के अगले दिन भी दिल्ली की बसों में सन्नाटा पसरा रहा था। बुधवार को 450 तो गुरुवार को 500 यात्रियों ने सफर किया। शुक्रवार शाम पांच बजे तक दिल्ली से आने-जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या 20-25 ही रही। इस तरह से संख्या दिनभर में 600 के करीब ही रही। जिस पर रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन की वजह से लोग दिल्ली जाने के लिए बसों में सफर करने से परहेज कर रहे हैं।
रोडवेज बस अड्डा के प्रभारी विमल वर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर-दिल्ली रूट पर रोजाना 20 से 25 बसें चलती हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों का आंदोलन उग्र होने के बाद सवारियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों से 500 से 600 सवारियां ही दिल्ली जाने वाली बसों में जा रही हैं। जिससे रोडवेज को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें