फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलह के चलते भट्ठा मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
मृतक शमशाद का फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी शमशाद (40) ने घरेलू कलह के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव डबल स्टोरी के पीछे बरगद के पेड़ से लटका मिला। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शमशाद भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। शुक्रवार को शराब पीकर आने पर पत्नी साबरा ने एतराज जताया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। रात करीब नौ बजे वह नाराज होकर घर से चला गया। देर रात तक न आने पर परिजन को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह परिजन ने फिर से ढूंढना शुरू किया। इस बीच डबल स्टोरी के पीछे बरगद के पेड़ के पास दरगाह की चादर से उसका शव लटका मिला। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शमशाद अपने पीछे पत्नी व छह बच्चों को छोड़ गया है।

खेत में रस्सी के सहारे युवक ने फंदे से लटककर दी जान



अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव चौकी आजमपुर निवासी गोविंद पाल (19) ने खेत के मचान में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।



शुक्रवार शाम को गोविंद का परिजन से किसी बात पर विवाद हो गया था। नाराजगी में वह अपने खेत की ओर चला गया। रात में खेत में बने मचान में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें