फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर दे दी जान, परिवार वाले सुना रहे ऐसी कहानी

Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

खेतीबाड़ी करने वाले रामरहीस की पत्नी सुनीता की सात साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटियां मानसी और प्रियांशी हैं। सोमवार की दोपहर दोनों बेटियां बरामदे में थीं। पिता रामरहीस कमरे में थे। 12 बजे रामरहीस ने लाइसेंसी बंदूक को कनपटी पर सटाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनयनपुर निवासी रामहीस (55) ने सोमवार की दोपहर लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में पड़ा मिला है। परिजन उसे मानसिक रोगी बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले रामरहीस की पत्नी सुनीता की सात साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटियां मानसी और प्रियांशी हैं। सोमवार की दोपहर दोनों बेटियां बरामदे में थीं। पिता रामरहीस कमरे में थे। 12 बजे रामरहीस ने लाइसेंसी बंदूक को कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। उनकी मौके पर मौत हो गई।

आवाज सुनकर दोनों बेटियां कमरे की ओर दौड़ीं तो पिता का शव देखकर सुधबुध खो बैठीं। इस बीच आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने थाने पर सूचना दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से बयान भी दर्ज किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ की गई है। रामरहीस का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अमित चौरसिया, सीओ सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें