फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार के युवक की बिहार में एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के गांव बालागंज निवासी  सुखविंदर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
खुटार। कंबाइन पर काम करने बिहार गए गांव बालागंज के युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बालागंज के अजयपाल ने बताया कि उनका पुत्र सुखविंदर उर्फ छोटू (20 वर्ष) कंबाइन पर काम करता था। एक सप्ताह पूर्व कंबाइन बिहार गई तो सुखविंदर भी साथ गया। कंबाइन स्वामी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर बताया है कि बिहार के पटना के गांव बलिहारी में बृहस्पतिवार को गेहूं की कटाई करते समय हाइटेंशन लाइन से छू जाने पर कंबाइन में आग लग गई। हादसे में सुखविंदर भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुखविंदर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उसकी मां सुनीता देवी, पिता अजयपाल, बहन किरन, मंजू, लाली, भाई पलविंदर का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया जाएगा। परिजन बिहार जाने की तैयारी में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें