खुटार को तहसील मुख्यालय बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। पुवायां तहसील से खुटार बंडा को अलग कर नई तहसील बनाए जाने की रिपोर्ट प्रशासन से मांगी गई है। क्षेत्र के लोग खुटार को तहसील बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे है। बृहस्पतिवार को खुटार तहसील बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि खुटार का विकास पुवायां और बंडा से पहले हुआ। अंग्रेजों के शासनकाल में खुटार मोहम्मदी जिले की तहसील रह चुका है। इसके अलावा खुटार स्टेट हाइवे के किनारे बसा हुआ है जिससे भौगोलिक दृष्टि से भी खुटार का महत्व ज्यादा है। ज्ञापन पर संयोजक विमलेश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष गुडडी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, मुनीश तिवारी, जगदीश प्रसाद वर्मा, अनिल गुप्ता, विकास मिश्र, नीरज सिंह, मेराजुद्दीन सहित तमाम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।