खुटार। खुटार के वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उनको बरेली कार्यालय से अटैच किया गया है। सिंधौली के रेंजर वीरेश राव को खुटार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
मनोज श्रीवास्तव ने संबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने खुटार रेंज और पीलीभीत जनपद क्षेत्र एक डीसीएम भर लकड़ी पकड़ी थी। कुछ और लकड़ी भी बरामद की थी। इसको लेकर लकड़ी कटान से जुड़े लोगों ने उनकी झूठी शिकायत एक केंद्रीय मंत्री से शिकायत कर बता दिया था कि रेंजर उनको बेवजह परेशान करते हैं। मामला मुख्यमंत्री के बाद वन मंत्री तक पहुंचा तो उनका तबादला बरेली के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। सिंधौली के रेंजर वीरेश राव ने बताया कि उनको चार्ज लेने को कहा गया है और कोई जानकारी उनको नहीं है। डीएफओ विनोद कुमार ने बताया कि वह पूरी जानकारी शुक्रवार को देंगे। संवाद