हरिद्वार में जीत के बाद खुशी चौधरी को प्रमाण पत्र देते अतिथि। स्रोत : खुशी चौधरी
जैतीपुर। नवादा मोड़ गांव की खुशी चौधरी ने हरिद्वार में आयोजित ग्रेपलिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। खुशी ने बताया कि उन्होंने 64 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
वह पिछले कई वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करती रहीं हैं। वह पिछले छह साल से सोनीपत में प्रशिक्षक राजेश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खुशी के पिता रामफल चौधरी किसान हैं और उनकी माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने भी खुशी चौधरी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। संवाद