फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ खाटूश्याम जागरण, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
सिंधौली में खाटू श्याम के जागरणके दौरान नृत्य करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। कस्बे के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में खाटूश्याम जागरण का आयोजन भक्तिभाव से किया गया। इस दौरान श्रद्धालु पूरी रात बाबा श्याम की भक्ति में लीन रहे। भजन-कीर्तन और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

जागरण का शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजक पंडित नरेंद्र मोहन मिश्र ने भगवान गणेश और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान हनुमान जी की आराधना और स्तुति की गई। तत्पश्चात खाटूश्याम बाबा का भव्य दरबार सजाकर जागरण शुरू हुआ।
जागरण में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इस मौके पर सरोज दीक्षित, वासुदेव मिश्रा, अनिल मिश्रा, जगदेश्वर दयाल तिवारी, कृष्ण मोहन मिश्रा, आकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें