खत्री सभा का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर शिव नारायण खन्ना को मिस्टर खत्री और आरुषी मेहरोत्रा को मिस खत्री के खिताब से नवाजा गया।
खत्री धर्मशाला घूरनतलैया में हुए समापन कार्यक्रम में गायन प्रतियोगिता का फाइनल हुआ, जिसके सीनियर वर्ग में नेहा खन्ना और जूनियर वर्ग में नमन सेठ ने प्रथम स्थान हासिल किया। नृत्य में नंदिका खन्ना विजेता बनी, दूसरे स्थान पर पलक कपूर और विधि टंडन तीसरे स्थान पर रहीं।
अंत्याक्षरी में दीप खन्ना और साक्षी कपूर ने प्रथम, कुशल टंडन और प्रीति टंडन ने द्वितीय और रीतिका खन्ना और प्रिया खन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समापन पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्ष अतुल कपूर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संयोजक विकास मेहरा, मनोज खन्ना, तनुजा खुराना, रागिनी खन्ना, राजीव कपूर, मधु कपूर, वैभव खन्ना, प्रमोद कुमार कपूर, ऋषि कपूर आदि का योगदान रहा।