शाहजहांपुर। बारिश से खन्नौत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम को खन्नौत नदी खतरे के निशान से 60 सेमी नीचे रह गई है।
शुक्रवार शाम को सिंचाई विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में खन्नौत नदी खतरे के निशान से 1.50 मीटर नीचे थी। 24 घंटे के अंदर जलस्तर में 90 सेमी वृद्धि हुई है।
बारिश जारी रहने पर खन्नौत का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। गर्रा नदी का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में 90 सेमी बढ़ा है। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 25977 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो कि अगले तीन दिन में पहुंचने की संभावना है। संवाद