फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी उफान पर, लोधीपुर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केवल 12 घंटों में 224 मिमी बारिश के बाद खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। लोधीपुर में घरों में पानी घुसने के बाद कई परिवारों को एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोग शरणालयों में पहुंच गए हैं, जबकि कई परिवार घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारियों में चले गए हैं। पानी लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात आठ बजे खन्नौत नदी का जलस्तर 144.60 मीटरगेज था। सोमवार सुबह यह बढ़कर 145.35 मीटरगेज पहुंच गया। यानी रात में जलस्तर 75 सेंटीमीटर बढ़ा। नदी का खतरे का निशान 145.75 मीटरगेज है। ऐसे में नदी अब खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। रात में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
खन्नौत नदी के तटवर्ती लोधीपुर, ख्वाजा फिरोज और छोटी बिसरात में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से बाढ़ में फंसे लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रभावित परिवार शरणालयों में पहुंचने लगे हैं। प्रशासन की ओर से लोधीपुर क्षेत्र में एनटीआई स्कूल में शरणालय बनाया गया है। यहां टेंट लगाकर बेड डाल दिए गए हैं, लेकिन सोमवार को पहुंचे बाढ़ प्रभावितों के लिए खानपान की व्यवस्था नहीं हो सकी। एक पीड़ित परिवार के पहुंचने पर वहां मौजूद राजस्व कर्मी खुद चाय-नाश्ता करते नजर आए, लेकिन शरणार्थियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन


हनुमतधाम की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी, गेट बंद
हनुमतधाम बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है। मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर तक पानी पहुंच गया है और परिसर में पानी बह रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के गेट बंद कर दिए गए हैं। लोग दूर से ही हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर एनडीआरएफ की टीम तैनात है।

लोगों का दर्द
बाढ़ का पानी घर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। गत दो वर्षों से आ रही बाढ़ से काफी नुकसान हो चुका है। इस बार फिर बाढ़ आ गई है। इससे चिंता बढ़ गई है।
- नीलम मिश्रा, लोधीपुर

घर के करीब पानी आ गया है। सामान छत पर पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। पानी बढ़ने पर घर को छोड़कर रिश्तेदारी में चले जाएंगे। पहले आई बाढ़ में भी नुकसान हुआ था।
- मो. हनीफ, लोधीपुर

हनुमतधाम दर्शन करने आए थे, लेकिन यहां बाढ़ आने से गेट बंद कर दिए गए हैं। दूर से ही भगवान के दर्शन कर लिए हैं। बताया गया है कि पानी और बढ़ने की आशंका है।
- नीलमा देवी, हनुमतधाम

घर में पानी घुस गया है। मोटरबोट की मदद से परिवार के लोगों को बाहर निकाला गया। शरणालय में शरण ली है। परिवार के पांच सदस्य घर में ताला लगाकर आ गए हैं।
-शकील, लोधीपुर


गर्रा नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ा, हालात स्थिर

गर्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है, हालांकि हालात फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं। रविवार रात आठ बजे नदी का जलस्तर 147.70 मीटरगेज था, जो सोमवार सुबह बढ़कर 147.75 मीटरगेज हो गया। यानी जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई।

सुभाषनगर कॉलोनी से पानी उतरने लगा है, हालांकि खाली प्लाॅटों में पानी भरा हुआ है। अब्दुल्लागंज में पानी का रुख खेतों की ओर होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। गर्रा नदी की पानी आबादी में न पहुंचे, इसके लिए अजीजगंज रिंग रोड पर आनंद कॉलोनी के पास गेट लगा दिया गया है।

बारिश की वजह से खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लोधीपुर में बाढ़ शरणालय सक्रिय कर दिया गया है। राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। लोगों को मोटरबोट और नावों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ क्षेत्र का सर्वे कराकर जरूरत पड़ने पर राहत किट का वितरण कराया जाएगा।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर, नोडल अधिकारी बाढ़

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

ककरा पुल में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें