शहर विधायक सुरेश खन्ना ने हनुमत धाम पर भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान में उनके परिवार के अलावा काफी समर्थक शिवभक्त भी शामिल हुए। शिवार्चन में उनका साथ बड़े भाई कमलेश खन्ना ने भी दिया। मंदिर के बाहर अनुष्ठान देखने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई थी। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, बैकुंठ अग्रवाल, अतुल अग्निहोत्री, बुद्धिसागर टंडन, सुचित सेठ, ऋषि कपूर, गौरव सेठ, डॉ. रवि मोहन, डॉ. विकास टंडन, डॉ. विवेक गुप्ता, धीरू खन्ना, अशोक टंडन, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।