फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसीन बरामदगी के मामले में रिपोर्ट के आदेश

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मई को पुवायां में निगोही रोड पर एक हजार लीटर केरोसीन बरामदगी के मामले में डीएम ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में पूर्ति निरीक्षक संतोष शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त 15 और 27 मार्च 2016 को पुवायां में निगोही रोड पर भारी मात्रा में केरोसीन बरामद किया गया था। दोनों मामलों में डीएम के आदेश पर पुवायां के संतोष गुप्ता, लल्ला मिश्रा और तिलहर के गांव बंधीचक के धनपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नौ मई को वह दरोगा नासिर खां, गुड्डू सिंह, वीर सिंह के साथ मामले की जांच के लिए पूर्व में सीलबंद की गई दुकान पर गए। दुकान के पास गंध मालूम होने पर पास की बिना शटर की दुकान में देखा गया तो सरसों के गट्ठर में नीले केरोसीन से भरे दो ड्रम पाए गए। दुकान के पीछे भी नीले केरोसीन से भरे तीन ड्रम मिले। इस तरह कुल एक हजार लीटर तेल बरामद किया गया। लोगों ने बताया कि बरामद तेल कटरा बाजार के विष्णु गुप्ता का है, जो पूर्व में नामजद संतोष गुप्ता का सगा भाई है। तहरीर में कहा गया है कि पूर्व में दर्ज दो रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों ने ही विष्णु गुप्ता को शामिल कर तेल की खरीद और बिक्री शुरू कर दी। पूर्ति निरीक्षक ने पुवायां के संतोष गुप्ता, विष्णु गुप्ता, लल्ला मिश्रा और बंधचक के धनपाल सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन


माता-पिता ने दी अनशन की चेतावनी
पुवायां। पूर्व में दर्ज रिपोर्ट और बृहस्पतिवार को दी गई तहरीर में नामजद लल्ला मिश्रा के पिता बेदप्रकाश और मां रेशमा देवी ने कहा कि उनका पुत्र पूरी तरह निर्दोष है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इसको लेकर शुक्रवार से वे जिला मुख्यालय पर अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें