फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सहकारी चीनी मिल के केन गार्ड की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक राकेश अवस्थी (फाइल फोटो)। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव बेला छेदा निवासी राकेश अवस्थी (57 वर्ष) की शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह करनापुर की सहकारी चीनी मिल में केन गार्ड थे।
विज्ञापन

राकेश सोमवार की रात दो बजे के बाद अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर बाइक से घर जा रहे थे। गांव करनापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में मिल गार्ड की मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। राकेश अवस्थी की मौत से उनकी पत्नी निर्मला देवी, पुत्र प्रणीत, विनीत, संगीत आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें