फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शिल्पी गुप्ता महानगर, कृष्ण चंद मिश्रा दोबारा बने भाजपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत

Mon, 17 Mar 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

शाहजहांपुर में बेदाग छवि और जातीय समीकरण को साधते हुए केसी मिश्रा और शिल्पी गुप्ता की दोबारा से ताजपोशी की गई। केसी मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष और शिल्पी महानगर अध्यक्ष चुनी गईं हैं। 
विज्ञापन
समर्थकों ने किया केसी मिश्रा और शिल्पी गुप्ता का स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए रविवार को संगठन ने घोषणा कर दी। आवेदकों की लंबी सूची होने के बाद भी  प्रांतीय संगठन ने दोबारा से पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया। कृष्ण चंद (केसी) मिश्रा को जिलाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन सिंह व विजय बहादुर पाठक ने दोनों के नाम बताए। संगठन के चुनाव की घोषणा पर जिलाध्यक्ष पद के लिए केसी मिश्रा समेत 30 लोगों ने आवेदन किया था। महानगर अध्यक्ष पद पर 28 आवेदक थे। सीट को पाने के लिए आवेदकों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़-भाग की। दूसरे प्रदेशों के कद्दावर नेताओं तक से सिफारिश करवाई गई। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से गोपनीय रखा। 

रविवार को जिला व महानगर अध्यक्ष पद के नाम को लेकर प्रांतीय कार्यालय से पदाधिकारी रेती रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। आवेदकों व अन्य नेताओं को बैठक में बुलाया गया था। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने जिलाध्यक्ष व विजय बहादुर पाठक ने महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नाम की घोषणा की तो समर्थक खुशी से उछल पड़े। फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जिला व महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। चुनाव अधिकारियों ने कहा, दोनों अध्यक्ष का चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट दी थी। शीर्ष नेतृत्व ने नामों पर सहमति दी है। 

1999 में बने थे प्रचारक
केसी मिश्रा 1986 में आरएसएस के मुख्य शिक्षक बने। 1999 से 2006 तक प्रचारक रहे। उसके बाद 2008 तक जिला शारीरिक प्रमुख रहे हैं। 2008 से जिला बौद्धिक प्रमुख रहे। 2013 से 2019 तक विभाग प्रचार प्रमुख रहे। 2019 से 2020 भाजपा में जिला मंत्री का पद संभाला। वर्ष 2022 तक जिला उपाध्यक्ष रहे।

केंद्रीय व प्रदेशीय नेतृत्व की टीम ने विश्वास जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। पार्टी ने नारी सशक्तीकरण के तहत महत्वपूर्ण पद पर दोबारा से मौका दिया। संगठन को लेकर पूरी तन्मयता से काम करेंगे।  - शिल्पी गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष

भाजपा की राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व   ने दोबारा से विश्वास जताया है। सबको साथ लेकर पार्टी के हित में काम करेंगे। संगठन को अधिक शक्तिशाली बनाया जाएगा। - केसी मिश्रा,  भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

संगठन का बिखराव होने से रोका चुनाव में प्रदर्शन का मिला इनाम 
बेदाग छवि और जातीय समीकरण को साधते हुए केसी मिश्रा और शिल्पी गुप्ता की दोबारा से ताजपोशी की गई। अपने कार्यकाल के दाैरान संगठन का बिखराव होने से रोका और चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि दोनों को इसका इनाम दिया गया। 

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष रहे हरिप्रकाश वर्मा को जलालाबाद से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया था। उस समय संघ से जुड़े केसी मिश्रा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया था। चुनाव में हरिप्रकाश जीत गए। साथ ही केसी मिश्रा को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंप दी गई। सौम्य स्वभाव के केसी मिश्रा के कार्यकाल में उन पर किसी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे। 

उन्होंने संगठन में बिखराव भी नहीं होने दिया। इसी तरह नगर निगम चुनाव में टिकट मांगने वाली शिल्पी गुप्ता को भाजपा ने महानगर अध्यक्ष बनाकर सभी को चौंका दिया था। दोनों ही नेताओं ने संगठन के लिए पूरी तन्मयता से काम किया, चूंकि नगरीय क्षेत्र में ब्राह्मण और वैश्य बिरादरी चुनाव में निर्णायक भूमिका में हैं। 

ऐसे में जिले में केसी मिश्रा और महानगर में शिल्पी गुप्ता को पद देकर दोनों ही बिरादरी को पार्टी ने साधकर सामंजस्य बनाने का काम किया है। इसे वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव की जीत का इनाम भी माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें