फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला रिश्तेदार से मित्रता के शक में की थी कौशल की हत्या

Thu, 15 May 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी संतोष कुमार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेहटा गांव में कौशल उर्फ मंगल (24 वर्ष) की सिर पर दो बार डंडा मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी को अपनी एक महिला रिश्तेदार और कौशल के बीच मित्रता का शक था। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। फॉरेंसिक टीम के बेंजाडीन टेस्ट करने पर आरोपी ने वारदात में संलिप्तता को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर काम करने वाला कौशल उर्फ मंगल घायल अवस्था में 12 मई की रात को चक मार्ग पर पड़ा मिला था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस प्रारंभ में हादसा मान रही थी, लेकिन डॉक्टर ने चाकू से हमले की जानकारी दी थी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर विवेचना शुरू की।
मृतक के पिता सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने संतोष और उसके चाचा पुत्तू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी संतोष को शहबाजनगर के अंडरपास के करीब से बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में उसने इन्कार कर दिया। इस पर फॉरेंसिक टीम ने बेंजाडीन टेस्ट का सहारा लिया। पुलिस के अनुसार, संतोष ने हत्या करने के बाद हाथ में लगे खून को पानी से धो दिया था।
विज्ञापन

टेस्ट में हाथ में केमिकल लगाने पर नीला रंग आ गया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में संतोष टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया। बुधवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी का संतोष के घर आना-जाना था। इसलिए उसकी महिला रिश्तेदार से मित्रता हो गई। गांव में बदनामी के डर से उसने कौशल की हत्या कर दी। वारदात के खुलासे में फॉरेंसिक टीम को एसपी ने दस हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने टीम का हौसला भी बढ़ाया।
-
नशे में धुत होकर कौशल ने दी थी जानकारी
-कौशल और संतोष एक ही गांव के रहने वाले हैं। आराेपी संतोष के माता-पिता काफी समय पहले खत्म हो चुके हैं। वह मजदूरी करने के लिए चला जाता था। घर पर महिला रिश्तेदार अकेले रहती थी। पुलिस के अनुसार, संतोष से दोस्ती होने के चलते कौशल का घर पर आना-जाना था। इसके चलते उसकी महिला रिश्तेदार से नजदीकियां बढ़ गईं। मजदूरी से लौटकर आने पर दोस्तों ने शराब पी। बताते हैं कि कौशल ने शराब के नशे में मित्रता के बारे में जानकारी दी। इसे लेकर संतोष नाराज हो गया, लेकिन जाहिर नहीं होने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें