फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कश्मीरी व रामपुरी झुमके बने पहली पसंद

विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार ​स्थित दुकान पर टंगे झुमके। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद-उल-फितर के नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में युवतियों को कश्मीरी और रामपुरी झुमके काफी पसंद आ रहे हैं। त्योहार पर यही ट्रेंड में चल रहे हैं। युवतियां कड़े और चूड़ियां भी खूब खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सदर बाजार की चूड़ी वाली गली में लोग पहुंच रहे हैं। यहां पर कश्मीरी झुमके सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। इनकी खासियत लटकन व चेन है, जो पहनने के बाद अटकाने पड़ते हैं।
दुकानदार हिमांशु वर्मा ने बताया कि कश्मीरी झुमके तीन सौ से प्रारंभ होकर 12 सौ रुपये तक है। इसी तरह रामपुर झुमकी भी आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसमें नगों का काम किया होता है। बारीक नग दूर से चमकने के चलते नजर आते हैं। कुंदन लगे झुमके भी बिक रहे हैं। इनमें मोटे नग लगे होते हैं। ये तीन सौ से प्रारंभ होकर अलग-अलग रेट में उपलब्ध हैं। इसी क्रम में वन ग्राम ज्वेलरी भी खूब बिक रही है। गले के हार, अंगूठी, चेन, झूमर, टीका आदि महिलाएं खूब खरीद रही हैं। दुकानदार आशीष वर्मा ने बताया कि एक हजार से प्रारंभ होकर पांच हजार रुपये तक में ज्वेलरी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें