फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नंबर से चलेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर रेलवे करेगी रखरखाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अब 15127/28 नंबर से चलेगी। यह ट्रेन अब तक 14257/58 नंबर से चल रही थी और इसका रखरखाव उत्तर रेलवे कर रहा था। 22 मार्च से ट्रेन बनारस (मंडुआडीह) से चलने लगी है। इस कारण ट्रेन का रखरखाव अब पूर्वोत्तर रेलवे करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के नए नियम अनुसार गाड़ी नंबर 15127 अप और 15128 डाउन साइड से चलेगी। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को नए नंबर से चलाया जाएगा। 15127 अप लाइन का रूट बनारस (मंडुआडीह) से अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई से होकर शाहजहांपुर, बरेली, नई दिल्ली तक रहेगा। वहीं और 15128 डाउन लाइन का रूट नई दिल्ली से बनारस के लिए चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें