फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रेसिडेंट कप में कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी...उपविजेता बनी टीम

विज्ञापन
​खिलाड़ी कार्तिक शर्मा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुंबई में हुए प्रेसिडेंट कप में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी बल्लेबाजी के दम पर टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन वहां हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मुंबई में हुए टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की दो टीमों ने भाग लिया था। यूपी नाइट के नोएडा में हुए ट्राॅयल में करीब पांच सौ खिलाड़ियों में 17 चयनित खिलाड़ियों में कार्तिक को चुना गया। यूपी नाइट की टीम की ओर से तीन नंबर पर खेलते हुए कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद निवासी लोकेश चौहान की कप्तानी में कार्तिक ने पहले मैच में 13, दूसरे में 36 और सेमीफाइनल में 34 रनों का योगदान दिया। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम फाइनल में पहुंची। एक से पांच अप्रैल तक हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी नाइट की टीम पर बिहार के खिलाड़ी भारी पड़े और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बेहतर बल्लेबाजी के लिए कार्तिक को दो बार मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में देशभर के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विजेता टीम को एक करोड़ और उप विजेता को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

12 को होगी अंडर-16 क्रिकेट लीग

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 क्रिकेट लीग का आयोजन कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर 12 अप्रैल को होगा। एसोसिएशन की बैठक में अमित चौधरी को लीग की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य आनंद पाठक, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव, फिरोज, वत्सल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें