फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कर्तव्य अकादमी व शांति एफसी की टीमें फाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कर्तव्य अकादमी ने केवी राइजिंग को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में शांति एफसी ने कैंट फुटबॉल एकता क्लब को 3-1 से शिकस्त दी। अब दोनों विजयी टीमों का फाइनल में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में कर्तव्य अकादमी और केवी राइजिंग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने मध्यांतर तक एक-दूसरे को गोल करने का मौका नहीं दिया। मैच के अंतिम क्षणों में कर्तव्य अकादमी के खिलाड़ी काली ने लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी।
दूसरे मुकाबले में शांति एफसी और कैंट फुटबॉल एकता क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शांति एफसी के खिलाड़ी सैम ने लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। कैंट एकता क्लब ने वापसी का प्रयास करते हुए पेनाल्टी पर एक गोल किया। हालांकि, मैच के अंतिम मिनट में आदर्श ने गोल दागकर शांति एफसी को 3-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने बताया कि शांति एफसी व कर्तव्य अकादमी की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। इस मौके पर महासचिव दिलीप कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि कुमार, उपाध्यक्ष गौरव अग्निहोत्री, मयूर खन्ना, जितेंद्र प्रसाद, कौशल किशोर सक्सेना, प्रेमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें