फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करणी सेना कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में दिया ज्ञापन

विज्ञापन
पुवायां में प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। करणी सेना की ओर से यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पुवायां के राजीव चौक पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार मोहम्मद रिजवान को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि करणी सेना और सवर्ण समाज के लोग यूजीसी के नए कानून का पूरी तरह से विरोध करते हैं। ज्ञापन में यूजीसी का नया कानून वापस लेने, सभी वर्गों के लिए समान शिकायत निवारण प्रणाली बनाने, शिक्षा संस्थानों में जाति, लिंग के आधार पर भेदभाव न किए जाने आदि मांगें की गई हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नए कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह सहित, राजपाल सिंह, हरिनंदन सिंह, राघवेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, पुनीत मिश्रा, राजीव सिंह, प्रताप सिंह, विपिन कुमार, अरविंद अमित सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें