फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में पुवायां में सड़क पर उतरी करणी सेना

विज्ञापन
पुवायां में प्रदर्शन करते करणी  सेना के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पुवायां। प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

करणी सेना के कार्यकर्ता मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर नखासा बाग के पास एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे। राजीव चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को कानून बनाने का कोई प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। कानून बनने से इसके दुरुपयोग की आशंका है। सरकार को सर्वसमाज के हित में काम करना चाहिए।
ज्ञापन में यूजीसी के प्रस्तावित नियम तत्काल वापस लेने, जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एससीएसटी एक्ट समाप्त करने या इसके दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें