फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कराटे खिलाड़ियों ने गाजियाबाद में दिखाया जलवा, जीते पदक

विज्ञापन
तिलहर में कराटे प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र की एक अकादमी में कराटे का प्रशिक्षण ले रहे कई खिलाड़ियों ने गाजियाबाद में हुई दो दिवसीय अखिल भारतीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपना जलवा बिखेरा और कई पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन मोहम्मद अर्सलान ने उत्तराखंड के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह मोहम्मद असद ने ओडिसा के खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रशिक्षक अमित सिन्हा और कराटे कोच गौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के करीब एक हजार खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में भाग लेने यहां से आर्यन शर्मा, शिवांशु, साहिल, सुरजीत, कृष्णा, भारती आदि खिलाड़ी भी गाजियाबाद गए थे। वहां से लौटने पर आईजी अकादमी में उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें