फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की भक्ति में झूमते, नाचते शहर से गुजरे कांवड़िये

विज्ञापन
जलालाबाद से कांवड लेकर गोला गोकर्ण मंदिर जाते कांवरियां - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के सोमवार को भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर रविवार को दिनभर कांवड़िये शहर से गुजरते रहे। कुछ जुलूस तो कुछ छोटी टोलियों में शहर के तमाम मार्गों से भजन और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए चल रहे थे। सोमवार को कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ और अन्य शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को कांवड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। ये शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कंधों पर बड़ी-बड़ी कांवड़ लेकर बढ़ते चले गए। फर्रुखाबाद से गंगा जल लेकर शहर में आने पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ियों में महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं जिले के शिवालयों में रविवार को तैयारियां चलती रहीं।
गदियाना से निकली कांवड़ यात्रा
निगोही रोड श्यामतगंज गोटिया निगोही रोड पेट्रोल पंप गदियाना से कांवड़ यात्रा निकाली गई। निगोही रोड, जलालनगर बजरिया, अशफाक नगर चौकी, रोडवेज, कचहरी, खिरनीबाग होकर फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। कांवड़ यात्रा फर्रुखाबाद से गंगाजल भरकर गोला गोकरण नाथ पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ पूर्व सभासद पति छंगेलाल राठोर व भाजपा महिला मोर्चा सदर मंडल की विनीता गुप्ता ने पूजन कर किया। रजनी गुप्ता, आकांक्षा शर्मा, विनोद कुमार, मुकेश राठौर, रमेश यादव आदि ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में सर्वेश राठौर, रामपाल राठौर, विनीत राठौर, मोनू गुप्ता शामिल रहे।

जलालाबाद से कांवड लेकर गोला गोकर्ण मंदिर वाहन से जाते कांवरियां- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें