फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में ट्रॉली से कुचलकर कांवड़िये की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 30 Jul 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहे कांवड़िये की ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ते वक्त सड़क पर गिरने से हादसा हुआ। 
विज्ञापन
घटना के बाद लिखा-पढ़ी करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ते समय कांवड़िये की कुचलकर मौत हो गई। खुदागंज के गांव खेरे नवादा निवासी यशपाल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सहित गांव के लगभग 70 लोग मनोज कुमार के नेतृत्व में 28 जुलाई को कांवड़ यात्रा में गए थे। 

विज्ञापन


गांव के लोग 29 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद से जल भरकर बुधवार सुबह गोला पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद वापस घर जा रहे थे। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगीं हुईं थीं। पुवायां क्षेत्र में निगोही मार्ग पर ट्रैक्टर में जुड़ी पहली ट्रॉली पर चढ़ रहे विजय गिर गए। पीछे वाली ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया। 

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। साथी कांवड़िये विजय को पुवायां सीएचसी लाए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। विजय के पिता बरेली के एक अस्पताल में काम करते हैं। विजय की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें