शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ से शिव शक्ति कमेटी के बैनर तले भोले बाबा के भक्तों ने धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली। आकर्षक झांकियों के बीच निकली कांवड़ यात्रा में भक्त डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे।
नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कांवड़ यात्रियों को तिलककर और झांकियों के लिए सजाए देव स्वरूपों का पूजन कर यात्रा को गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना किया। कांवड़िया बम-बम भोले के जयघोष करते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते धार्मिक यात्रा पर निकल गए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई कांवड़ यात्रा में विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी, नगर पालिका सदस्य प्रशांत सक्सेना, रामदीन गौतम, कृष्ण कांत, कपिल, रजनीश कुमार, रामराज सूरज कुमार, अजय कुमार, राम सेवक, राजा, विजय राठौर, धर्मेंद्र, राजीव, नरेश, राज कुमार, प्रदीप, पवन, पूसे राम, जितेंद्र कुमार, राम स्वरूप आदि का सहयोग रहा।