फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कान्हा की छठी मनाई, बांटा गया कढ़ी-चावल का प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन, महिलाओं ने ढोलक की थाप पर किया भजन-कीर्तन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन बुधवार को घरों और मंदिरों में कान्हा की छठी मनाई गई। इस दौरान ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन हुए। वहीं लड्डू गोपाल को कढ़ी चावल के साथ ही छप्पन भोग लगाया गया। इसका प्रसाद भक्तों में भी वितरित हुआ।
बुधवार को सुबह से ही घरों व मंदिरों में कन्हैया की छठी मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं। छठी के चलते घरों में महिलाओं ने कढ़ी-चावल तथा दही-बड़े बनाए। शाम को परिवार के सभी सदस्य एकत्र हुए और भगवान को कढ़ी-चावल और दही बड़ा का भोग लगाया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

घरों के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी कान्हा की छठी की धूम रही। मंदिरों को फूलों व बिजली की झालरों से सजाया गया। शाम को लड्डू गोपाल का शृंगार किया गया। इसके बाद उन्हें भोग लगाया गया।
शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शाम को चार बजे महिलाओं ने इकट्ठा होना शुरू हो गया। उन्होंने ढोलक की थाप पर भजन-कीर्तन किया। प्रेमवती मिश्रा, नेहा, मोहिनी, पूजा आदि महिलाएं शामिल रहीं। इसके बाद पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने भगवान को भोग लगाया गया और प्रसाद बांटा।
कटिया टोला स्थित रामजानकी मंदिर में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। महिलाओं ने ढोलक बजाकर भजन-कीर्तन किया। बच्चे कृष्णस्वरूप में सजे नजर आए। इस दौरान मंदिर प्रबंधक अवधेश तिवारी, सीमा मिश्रा, अर्चना मिश्रा, विनोदनी पांडेय, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी, सचिन गुप्ता, शुभम, इवांक आदि मौजूद रहे।
उस्मान चौकी के पास श्री रुद्र बालाजी धाम पर शाम को कड़ी-चावल और दही बड़ा का प्रसाद वितरण हुआ। इससे पहले पुजारी केके शास्त्री ने भगवान को भोग लगाया, महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
इनके अलावा कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, रामनगर कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर, टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मालखाना मोड़ पर शेरों वाला मंदिर, चौक स्थित बांके बिहारी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, दुर्गा माता मंदिर आदि में छठी का पर्व मनाया गया। साथ ही कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण हुआ।
तिलहर। नगर के गुसाईं महाराज मंदिर पर डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. शुभा मिश्रा, संजय मिश्रा, चंद्रकांता त्रिवेदी आदि के सानिध्य में छठी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। रस्तोगी धर्मशाला मंदिर में अशोक रस्तोगी, वैभव रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, हरिमोहन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, हरीश गुप्ता आदि ने पं. रामजी शास्त्री के सानिध्य में पूजन किया। बहादुरगंज देव स्थान पर भी छठी महोत्सव पर भंडारा किया गया।
विज्ञापन

पोटरगंज/ कुंवरगंज स्थित माता मंदिर पर पंकज गुप्ता राइस मिलर ने सपरिवार छठी महोत्सव मनाते हुए विशाल भंडारा किया। सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता ज्ञानी, श्याम जी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें