फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ​कृभको नगर में कलश यात्रा निकालते भक्त। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा के पहले दिन शिव विवाह का वर्णन किया गया।
विज्ञापन


पिपरोला स्थित कृभको नगर सोमवार को भक्ति से सराबोर हो गया। खेल मैदान पर कथा प्रारंभ होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर भजनों की रसधारा बहाते हुए चल रहीं थी। नदी से जल भरकर कथास्थल पर श्रद्धालु पहुंचे। यहां वेदी पूजन किया गया।
इस बीच वृंदावन से आए कथावाचक गोपालाचार्य महाराज ने कथा का अमृतपान कराया। उन्होंने श्रीमद्भागवत मंगलाचरण, भक्ति प्रसंग, धुंधकारी प्रसंग, भीष्म स्तुति व शिव विवाह की कथा सुनाई। इस बीच भजनों की रसधारा पर भक्त थिरक उठे। आयोजक आनंद पाठक ने बताया कि 17 अगस्त को हवन के बाद साढ़े 12 बजे भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें