फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रविदास जयंती पर श्रद्धा और उल्लास से निकाली कलश वंदन यात्रा

विज्ञापन
खुदागंज में संत रविदास की जयंती पर कलश वंदन यात्रा निकालते ग्रामीण। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
खुदागंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को अकबरपुर गांव से श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश वंदन यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलश वंदन यात्रा पक्का तालाब, श्रीराम-जानकी मंदिर, महादेवन मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और मोहल्ला नयागंज चौक होते हुए देवरास गांव में देवस्थान पर जाकर विसर्जित हुई। इस दौरान संत रविदास जी के अनुयायियों ने कई जगह जयघोष एवं पुष्पवर्षा के साथ कलशयात्रा का स्वागत किया।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन दर्शन सामाजिक समरसता का संदेश देता है और इसीलिए समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कलशयात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, ब्लाक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, तुलसीराम कोहली, धीरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें