फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान ने शिवनगर की टीम को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
कलान में विहिप बजरंगदल परशुरामपुरी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी
विज्ञापन
कलान। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल की ओर से रविवार को रामलीला मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चार प्रखंडों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में कलान नगर की टीम ने शिवनगर को हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद गुप्ता और भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल गुप्ता ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू कराई। समापन सत्र में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्तिकेय गुप्ता, शलभ मिश्रा, अरुण कुमार, वेद गुप्ता, प्रखंड संयोजक शेखर सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें