शाहजहांपुर। लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली आपूर्ति मिलना दूभर हो रहा है। ककरा उपकेंद्र तीन घंटे तक बंद रहा। वहीं, निसरजई फीडर पर लोडर ने लाइन तोड़ दी। जिस वजह से दो घंटे तक बिजली नहीं आई।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे ककरा उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब दो बजे आपूर्ति मिल सकी। इसी उपकेंद्र का आवास विकास फीडर भी तकनीकी कारणों से दो घंटे तक बंद रहा।
निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर रेलवे स्टेशन के अंदर निर्माण कार्य के लिए लोडर जाने के दौरान तार टूट गए। इस वजह से करीब दो घंटे तक निसरजई फीडर बंद रहा। हथौड़ा उपकेंद्र पर फॉल्टों की झड़ी लगी रही। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर जामा मस्जिद के पास बंच लाइन में आग लगने से करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही। भारद्वाज कॉलोनी के पास भी बंच लाइन में आग लगने से बिजली ठप रही। अटसलिया उपकेंद्र के मुकरमपुर में ओवरलोडिंग के चलते फॉल्ट आने से बिजली नहीं आई। संवाद