शाहजहांपुर। जलालाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पल्हरई में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की काजल प्रथम, गायत्री द्वितीय व यशी सक्सेना तृतीय रहीं। प्रतिभागियों को रितेश मसीह, अर्चित सक्सेना ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद