फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा की तरह व्यापारियों को भी मिले जीएसटी में सहायता : मुकुंद

विज्ञापन
शाहजहांपुर में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत  करते व्यापारी नेता। स्रो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि संगठन के बल पर जिस तरह से फूड लाइसेंस को आजीवन कराया है, उसी तरीके से वह अन्य समस्याओं के लिए भी प्रदेश व केंद्र सरकार से वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों को मिलने वाली फसल बीमा योजना की तरह व्यापारियों को प्राकृतिक आपदा या नुकसान होने पर जीएसटी में सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला लोधीपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों के लिए कई तरह के कानून बने हैं। ऑनलाइन कारोबार पर भी अंकुश लगना चाहिए, जिससे तय रेट से माल दे सकें। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने ऑनलाइन कारोबार से होने वाले व्यापारियों के नुकसान से अवगत कराया।
जिला महामंत्री नाजिम खां ने बताया कि आयकर देने वाले व्यापारी को सरकार से रेलवे या रोडवेज में रियायत मिलनी चाहिए। व्यापारियों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिले। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला इकाई के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सतनाम सिंह चावला, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रेम नारायण, सुरेंद्र सेठी, सुल्तान अहमद, धर्मपाल रैना, चंद्रप्रकाश गुलाटी, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें