फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रकरण लंबित होने पर डीपीआरओ कार्यालय का कनिष्ठ लिपिक निलंबित

Thu, 29 Aug 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सफाई कर्मचारी की फाइल लंबित करने के मामले में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की जांच में कई मामले लंबित पाए गए।
विज्ञापन

विकास खंंड सिंधौली में तैनात सफाई कर्मचारी अनिल कुमार के चिकित्सीय अवकाश प्रकरण के संबंध में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कनिष्ठ लिपिक को तलब किया। सफाई कर्मचारी के प्रकरण के संबंध पूछे जाने पर सही जवाब नहीं देने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लिपिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने लिपिक के पटल की जांच की। लिपिक के पास अन्य कई प्रकरण लंबित पाए गए। पत्रावलियां पूरी नहीं थीं। सीडीओ की जांच के बाद डीपीआरओ को लिपिक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। डीपीआरओ ने लिपिक प्रदीप कुमार को निलंबित कर एडीओ जैतीपुर इंद्रजीत सिंह को जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि कई मामले लंबित होने पर कनिष्ठ लिपिक को निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर मांगी गई है। निलंबित लिपिक को डीपीआरओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें