फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जुलूस-ए-मिलाद 26 को...दूसरे देश का झंडा व डीजे लाने पर पाबंदी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जुलूस-ए-मीलाद के बारे में जानकारी देते दावते इस्लामी के जिला निगरां हाफिज अनीस अ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से 12 रबी उल अव्वल शरीफ के मौके पर जुलूस-ए-मिलाद 26 अगस्त को निकाला जाएगा। आयोजकों ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से दूसरे देश का झंडा लेकर नहीं आने के लिए कहा है। जुलूस में डीजे और बड़े वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

जिला निगरां हाफिज अनीस अत्तारी ने स्टेशन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन स्थित नूरी मस्जिद से शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी व मुख्य अतिथि हाजी महमूद अत्तारी हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि जुलूस से पहले रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद के पास मैरिज लॉन में कदम-ए-रसूल और अन्य तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी।
इस दौरान इज्तिमा-ए-मिलाद का सिलसिला भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस-ए-मिलाद अपने पारंपरिक मार्गों से निकलेगा। अंजान चौकी के पीछे स्थित कटहल वाली मस्जिद के पास इज्तिमाई दुआ के साथ जुलूस का समापन होगा। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले लोग अदबो-एहतराम के साथ दुरूदे पाक और नाते रसूल पढ़ते हुए चलें।
विज्ञापन

छतों से बिस्कुट के पैकेट, फल और खाने की अन्य चीजें नहीं फेंके। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए धार्मिक स्थलों के पास वालंटियर तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर नाजिम अत्तारी, सरताज अत्तारी और रिजवान अत्तारी मौजूद रहे।

धर्मगुरुओं के साथ वार्ता की



कांट। रविवार को थाना परिसर में पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ वार्ता की। बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने लोगों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। जुलूस के निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें