फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के लिए रोजगार निर्माण आवश्यक : कुलपति

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी में वाणिज्य संकाय की ओर से आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित कुलपति व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति पीबी सिंह ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए रोजगार निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय की ओर से आयोजित कार्यशाला में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय के प्रो एनके बतरा, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. केके वर्मा और लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. रंजीत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि यह योजना पारंपरिक योजनाओं से अधिक प्रभावशाली है।
डॉ. एनके बतरा ने कहा कि यह योजना विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने में सहायक होगी। डॉ. केके वर्मा ने युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सरकार इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को प्रति माह 5000 रुपये का अनुदान प्रदान करती है।
विज्ञापन

डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि यह योजना 3.3 करोड़ लोगों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी। बीकॉम फाइनेंस की छात्रा खुशी कपूर को चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। एमकॉम के विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें