फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन की निगेटिव आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित कनिका कपूर की पार्टी से लौटने के बाद कोरोना संक्रमण की आशंका से घिरे जितिन प्रसाद और उनके समर्थकों के लिए राहत की खबर है। जितिन प्रसाद की जांच को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी एहतियात उनसे आइसोलेशन में रहने और सर्विलांस टीम के संपर्क में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद लखनऊ के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंची थी। लखनऊ की एक पार्टी में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां पूर्व सांसद वसुंधरा राजे सिंधिया, यूपी के स्वास्थ्यमंत्री सहित कई अफसर भी शामिल हुए थे। तीन दिन पहले जैसे ही यह खबर आई कि कनिका कपूर कोरोना वायरस संक्रमित हैं, वैसे ही लोगों में हड़कंप मच गया। पार्टी में जो लोग शामिल हुए थे। उन सब लोगों के साथ ही जितिन प्रसाद ने भी अपने को मय परिवार घर में आइसोलेट कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार दोपहर बाद उनके घर प्रसाद भवन पहुंची और यहां उनका सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेज दिया। रविवार को यह रिपोर्ट निगेटिव आई है, फिर भी उनसे एहतियात बरतने को कहा गया है। बता दें कि कनिका कपूर की पाई में शामिल होने के सांसद दुष्यंत सिंह ने सदन की कार्रवाई में हिस्सा भी लिया था। इस दौरान वह कई सांसदों से मिले और राष्ट्रपति भवन भी पहुंचे। बस यहीं से मामला और भी गंभीर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें