केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत : मीडिया प्रभारी
शाहजहांपुर। भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली पर समेकित पर्यटन विकास और सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है।
मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि 22 अगस्त को जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि जन्मस्थली पर पर्यटन विभाग 19.02 करोड़ की लागत से कार्य करा रहा है। उन्होंने जन्मस्थली का भ्रमण किया तो विभागीय अधिकारियों ने बताया कि और धनराशि की जरूरत है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव ने पत्र भेजकर अवगत कराया कि केंद्रीय राज्यमंत्री के पत्र को कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग को भेज दिया गया है।