योग विज्ञान संस्थान एवं 25 यूपी बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज में चल रहे 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। यह शिविर 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर लगाए जा रहे हैं।
योग करो-स्वस्थ रहो का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स को तैयार किया जा रहा है। जीएफ कॉलेज में डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और अर्चना जौहरी, एसएस कॉलेज में राम निवास अग्निहोत्री, जवाहर लाल और अजय गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग व्याधि से समाधि की ओर ले जाने के साथ ही स्वयं की ऊर्जा, क्षमता और संभावनाओं को विस्तार देने का विज्ञान है।
इन शिविरों में एनसीसी प्रभारी मेजर एनयू खान, लेफ्टिनेंट एमएस शुक्ला, मेजर अनिल मालवीय, सीनियर अंडर ऑफीसर इमरान खान, कुलदीप तिवारी, शुभम मिश्रा, सुखचैन सिंह, राम गोपाल, शोभित शुक्ला, राहुल सिंह, शाहरुख खान, सुखवंत सिंह, मंदीप सिंह, संजीव प्रजापति, दिव्या सक्सेना, गीता देवी, जितेंद्र सिंह, अनुभव हितकारी आदि का योगदान रहा।