फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता एथलेटिक्स को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

Wed, 28 Jan 2015 08:45 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी विजेताओं को प्राचार्य ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की टीम में चयनित किए जाने पर शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और अभ्यास में निरंतरता ही सफलता की कुंजी है, इसलिए खिलाड़ियों को अभ्यास नहीं छोड़ना चाहिए। क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि अमिता ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवांवित किया है। सुरजीत ने 20 किलोमीटर की वाक रेस में रजत पदक और शेर सिंह ने कांस्य पदक, देवेंद्र सिंह चौहान ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक तथा अनवर अली खां ने 110 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक पक्का किया। इसी तरह अनवर अली, देवेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम, सुलेमान खान ने चार गुणा चार मीटर रिले रेस में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
डॉ. फैयाज ने बताया कि पुरुष हॉकी में अकील खान, मो. अलास, आदर्श गुप्ता, संजीव कुमार, सौरभ सिंह, गौरव कुमार और मो. अरशद तथा महिला हॉकी टीम की अमिता गौतम, सना तलत, वॉलीबाल में मनीषा नेगी, प्रिया वर्मा, राफिया इरम, लॉन टेनिस में मो. अफजल, शतरंज पुरुष वर्ग में अमितेश कुमार, क्रिकेट में नवल शर्मा, सिकंदर अली का चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

बताया: केरल विश्वविद्यालय में आयोजित क्रास कंट्री रेस में रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व कालेज के छात्र रजनीश सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अबुल हसनात, डॉ. जीए कादरी, डॉ. मो. तारिक, डॉ. मोहसिन हसन, डॉ. मो. आसिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें