फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस से जेवर गायब, चालक-कंडक्टर पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाईपास चौराहे पर बस में एक महिला के बैग से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर आरसी मिशन पुलिस ने बस के कंडक्टर, चालक और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर कसभरा मिशन निवासी शुभम दीक्षित ने बताया कि 22 फरवरी को उनकी पत्नी रजनी दीक्षित शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे की बस से फतेहगंज पूर्वी जा रही थीं। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने उनका जेवरों से भरा बैग चालक की सीट के पास रखने का दबाव बनाया। हरदोई बाईपास चौराहे पर जब बस आई तो उसमें से दो व्यक्ति उतरे। इस दौरान बैग की चटखनी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने के कुंडल, चेन आदि लाखों रुपये के आभूषण गायब थे। महिला ने बस चालक से बस रोकने के लिए कहा तो कंडक्टर उलझने लगा और महिला को उतार कर बस लेकर चला गया। शुभम ने शक जाहिर किया है कि चालक और कंडक्टर की मिलीभगत से जेवरों की चोरी हुई है। महिला अपने पति के साथ थाने आई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब जाकर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें